कानपुर। चौबेपुर पुलिस ने बिजली के तारों और विद्युत उपकरणों की चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को जादेपुर गांव के पास से दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 17 बिजली के पोल का तार, करीब 1 कुंतल 64 किलो कॉपर, 68 हजार रुपये नकद और चोरी की वारदातों में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी को भी कब्जे में लिया है।
पुलिस के मुताबिक, बर्रा निवासी कबाड़ी रंजीत पर गिरोह को संचालित करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह लंबे समय से अलग-अलग जनपदों में विद्युत उपकरणों और बिजली के तारों की चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
इस गिरोह के खिलाफ आधा दर्जन थानों में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल चौबेपुर पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों तथा चोरी की वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह पर बड़ा शिकंजा कसा गया है।
📍 स्थान: कानपुर नगर | थाना चौबेपुर
STAR CRIME NEWS CHANNEL
खबर वही, जो सच हो!
