कानपुर नगर। कमिश्नरेट कानपुर के पूर्वी जोन में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलबाजार पुलिस को सफलता मिली है। थाना प्रभारी अमान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पोपे और मनोज कश्यप के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेशी के लिए भेजा जा रहा है।
STAR CRIME NEWS | कानपुर नगर

