कानपुर नगर। यातायात माह नवंबर 2026 के तहत शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार, 3 नवंबर को परेड चौराहे पर ऑटो, ई-रिक्शा और टेंपो चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
पुलिस उपायुक्त यातायात अभय नाथ त्रिपाठी के निर्देशन में एसीपी यातायात मनोज कुमार सिंह एवं टीआई पूर्वी जोन ने वाहन चालकों को जागरूकता पंपलेट वितरित किए।
इस दौरान चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में पुलिस का सहयोग करें।
STAR CRIME NEWS | कानपुर नगर



