कानपुर। शास्त्री नगर के मतैय्यापुरवा में चचेरे भाइयों के बीच हुए विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। मारपीट की घटना में राकेश की मौत के मामले में काकादेव पुलिस ने तेजी दिखाते हुए नामजद आरोपी रवि कुमार प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, घटना मतैय्यापुरवा की कुम्हार वाली गली की है। विवाद के बाद हुई मारपीट में राकेश की जान चली गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
डीसीपी सेंट्रल और एडीसीपी सेंट्रल के निर्देशन तथा एसीपी स्वरूप नगर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम की टीम ने मंगलवार, 3 नवंबर को आरोपी रवि कुमार प्रजापति (35), निवासी मतैय्यापुरवा, शास्त्री नगर को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी शास्त्री नगर उपनिरीक्षक नितिन कुमार, उपनिरीक्षक गौरी शंकर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
STAR CRIME NEWS | कानपुर नगर
