कानपुर। राधिका अपार्टमेंट में हुए भीषण अग्निकांड के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने अवैध और मानकों के विपरीत बने भवनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
केडीए के प्रवर्तन जोन-1ए की टीम ने अभियान चलाकर पटकापुर, आगा कोठी, जनरलगंज और हटिया बाजार में चार अवैध निर्माणों को सील कर दिया।
इसके अलावा कई अन्य भवनों को नोटिस जारी किए गए हैं और उन्हें सील करने के लिए चिन्हित किया गया है।
अग्निकांड के बाद KDA की कार्रवाई से अवैध निर्माण कराने वालों में हड़कंप मचा है।
STAR CRIME NEWS CHANNEL



