उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद उर्फ मुन्ना और साहिल उर्फ जिलानी के रूप में हुई है। इनके पास से वनप्लस और सैमसंग कंपनी के दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह एवं उपनिरीक्षक अरुण कुमार त्रिपाठी की पुलिस टीम द्वारा की गई।
गंगाघाट पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
STAR CRIME NEWS CHANNEL
खबर वही, जो हो तथ्यों के साथ!
