उन्नाव/शुक्लागंज। शुक्लागंज में कथित गोवंश के अवशेष मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही गौ रक्षक मौके पर पहुंच गए और आक्रोश जताते हुए नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। इस दौरान उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत की।
बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक चले हंगामे और प्रदर्शन के बाद पुलिस एवं जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस ने स्थिति पर नजर बनाए रखी। गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में उनकी पहचान और घटना के पीछे की वास्तविक वजह की जांच जरूरी है।
अब सवाल यह है कि गोवंश के अवशेष कहां से आए और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
📍 स्थान: शुक्लागंज, जनपद उन्नाव
STAR CRIME NEWS CHANNEL सच की आवाज | जनहित की खबर | निर्भीक पत्रकारिता
