कानपुर। पश्चिमी जोन के रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारा गली में जुए के अड्डे पर रावतपुर थाना पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, संयुक्त पुलिस टीम ने मौके से छह लोगों को ताश के पत्तों और हजारों रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ के साथ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से जुआ खेलने वालों में मचा हड़कंप।
📍 स्थान: बंजारा गली, रावतपुर, कानपुर।
STAR CRIME NEWS
खबर वही, जो सच हो।
