कानपुर:- शहर के रावतपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास यातायात व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। रेलवे क्रॉसिंग के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लगने से भीषण जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। जाम के चलते दोपहिया, चारपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
रेलवे फाटक बंद होने और खुलने के बाद वाहनों का दबाव बढ़ने से सड़क पर आवागमन प्रभावित होता है। कई बार वाहन चालक जल्दबाजी में आगे निकलने की कोशिश करते हैं, जिससे स्थिति और अधिक बिगड़ जाती है।
स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि जाम की समस्या से समय की बर्बादी होती है और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों के आवागमन को लेकर भी चिंता बनी रहती है।
अब सवाल यह है कि आखिर रावतपुर रेलवे क्रॉसिंग के आसपास लगने वाले जाम से लोगों को कब राहत मिलेगी? क्या यातायात पुलिस और संबंधित विभाग इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाएंगे?
#जनता की मांग है कि रेलवे क्रॉसिंग के आसपास यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराकर जाम की समस्या से निजात दिलाई जाए।
#STAR CRIME NEWS CHANNEL
जनहित में उठाते हैं जनता की आवाज।
