थाने से महज 100 मीटर दूर वारदात को दिया अंजाम, मुख्य आरोपी अब भी फरार; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
कन्नौज। छिबरामऊ में दीपावली की शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब बाजार में करीब शाम 6 बजे बीजेपी विधायक अर्चना पांडेय के भतीजे अनुज चतुर्वेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि वारदात थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई।
जानकारी के मुताबिक, इस हत्याकांड में अमोल दीक्षित का नाम सामने आया है, जिसे कांग्रेस पार्टी का जिला महासचिव बताया जा रहा है। घटना के बाद से मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं, पुलिस ने आरोपी की मां को गिरफ्तार किया है।
घटना के बाद मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश है। परिवार आरोपी के एनकाउंटर और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहा है।
पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर जब बाजारों में भारी भीड़ रहती है, तब थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर सरेबाजार गोली मारकर हत्या कर देना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
आखिर बाजार में सुरक्षा के क्या इंतजाम थे? थाने के इतने करीब अपराधी ने इतनी बड़ी वारदात को कैसे अंजाम दे दिया? मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर क्यों है?
फिलहाल पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। इस घटना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और त्योहारों के दौरान पुलिस की सुरक्षा तैयारियों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
सबसे बड़ा सवाल: थाने के इतने करीब हत्या और मुख्य आरोपी अब तक फरार, आखिर कब होगी गिरफ्तारी?
✍️ हिमांशु गुप्ता
चीफ एडिटर | STAR CRIME NEWS CHANNEL
