**कानपुर नगर।** शहर में अवैध जुआ और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कानपुर कमिश्नरेट पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में साउथ जोन की बर्रा थाना पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हजारों रुपये की नकदी भी बरामद की है।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी अरीबा नोमान और एसीपी अभिषेक कुमार राहुल के दिशा-निर्देशन में बर्रा पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दीपक सक्सेना पुत्र सुरेश चंद्र सक्सेना, लकी अवस्थी पुत्र सुशील अवस्थी, प्रदीप सैनी पुत्र राकेश सैनी, आदित्य पाल, अंकित सिंह तोमर पुत्र नरेंद्र सिंह तोमर और अंकित गुप्ता के रूप में हुई है।
कार्रवाई थाना प्रभारी क्षितिज कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक यशवीर सिंह, चौकी प्रभारी बादाम सिंह, विकास सिंह, जितेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, मनीष कुमार, गुरजीत सिंह तथा कांस्टेबल राजेश, दीपेंद्र और जयचंद शामिल रहे।
बर्रा पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
**स्टार क्राइम न्यूज़ | कानपुर नगर**
