ओवरलोड ई-रिक्शा में जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग, हादसे का इंतजार कर रहा है जिम्मेदार विभाग?
कानपुर नगर। शहर के बड़ी कंपनी पुल पर यातायात सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सामने आए वीडियो में एक ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी दिखाई दे रही हैं। हालात यह हैं कि कुछ लोग रिक्शे के किनारे लटककर सफर करते नजर आ रहे हैं। इसमें बच्चे भी सवार दिखाई दे रहे हैं।
इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे को दावत दे सकती है। पुल पर चल रहे ओवरलोड ई-रिक्शा से न केवल उसमें बैठे यात्रियों की जान को खतरा है, बल्कि अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है।
अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार यातायात विभाग और पुलिस की नजर ऐसे वाहनों पर क्यों नहीं पड़ रही है?
स्थानीय लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर यातायात पुलिस को इस मामले का संज्ञान लेकर ओवरलोड ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाने की जरूरत है।
📢 STAR CRIME NEWS की अपील: सुरक्षित चलें, यातायात नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की जिंदगी को खतरे में न डालें।
