कानपुर नगर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री अतुल श्रीवास्तव ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पी रोड क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस अधिकारियों को नियमित वाहन चेकिंग करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा क्षेत्र में लगातार गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।
STAR CRIME NEWS
खबर वही, जो हो सच के करीब।



