कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कानपुर अनवरगंज से चौरीचौरा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 और 7 के पास की बताई जा रही है।
ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस की टीमें पहुंच गईं। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं है। फिलहाल ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने के कारणों और नुकसान को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
STAR CRIME NEWS

