कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वीवीआईपी आगमन को लेकर कानपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को डीसीपी पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आदी ने पुलिस अधिकारियों के साथ हेलीपैड स्थल, कार्यक्रम स्थल, महर्षि वाल्मीकि आश्रम एवं नाना राव पार्क का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी पश्चिम ने सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, ड्यूटी पॉइंट्स, यातायात व्यवस्था, पार्किंग एवं भीड़ नियंत्रण की तैयारियों को बारीकी से परखा।
उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान सभी पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। निर्धारित ड्यूटी पॉइंट्स पर समय से उपस्थित रहें और आपसी समन्वय बनाए रखें।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।
📍 कानपुर नगर 📺 STAR CRIME NEWS CHANNEL

