कानपुर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर STAR CRIME NEWS CHANNEL के चीफ एडिटर हिमांशु गुप्ता ने देशभर के पत्रकारों, मीडिया कर्मियों एवं प्रेस जगत से जुड़े सभी साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि वे बिना किसी दबाव, पक्षपात और भेदभाव के सच्चाई को जनता के सामने रखें। पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि जनहित के मुद्दों को उठाना और समाज की आवाज बनना भी है।
हिमांशु गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता ही लोकतंत्र को मजबूत बनाती है। पत्रकारों को तथ्यों की जांच करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करना चाहिए तथा पत्रकारिता की गरिमा और विश्वसनीयता बनाए रखनी चाहिए।
उन्होंने सभी पत्रकार साथियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
हिमांशु गुप्ता
चीफ एडिटर
STAR CRIME NEWS CHANNEL
