कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर कानपुर एक्सप्रेस पहुंची, जहां ट्रेन को फूल-मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया।
आज से कानपुर से आनंद विहार के बीच कानपुर एक्सप्रेस का संचालन शुरू होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। इस अवसर पर सांसद सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
नई ट्रेन के संचालन से कानपुर और दिल्ली के बीच रेल यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
STAR CRIME NEWS


