कानपुर। छठ पूजा को लेकर नगर निगम की तैयारियों के बीच सीटीआई स्थित संजय नगर नहर घाट की तस्वीरें सफाई व्यवस्था की हकीकत बयां कर रही हैं। नहर में जगह-जगह कूड़ा और गंदगी जमा दिखाई दे रही है। घाट पर जेसीबी मशीन से सफाई का कार्य कराया जा रहा है, लेकिन नहर का पानी अब भी गंदा नजर आ रहा है।
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में श्रद्धालु इसी घाट पर सूर्य देव को अर्घ्य देने पहुंचेंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पूजा से पहले नहर की पूरी तरह सफाई और स्वच्छ पानी की व्यवस्था हो पाएगी?
नगर आयुक्त महोदय से सवाल:
क्या छठ पूजा से पहले सीटीआई संजय नगर नहर घाट की सफाई कराकर श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ और सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी?
STAR CRIME NEWS | कानपुर

