कानपुर नगर निगम के कूड़ा उठाने वाले वाहनों पर वाहन नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि इन वाहनों से कोई सड़क हादसा हो जाता है या किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचता है, तो जिम्मेदारी किसकी होगी?
क्या नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर ध्यान दिया है?
**नगर आयुक्त महोदय से मांग है कि नगर निगम के सभी वाहनों पर नियमानुसार स्पष्ट रजिस्ट्रेशन नंबर और पहचान सुनिश्चित कराई जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में वाहन और जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान हो सके।
आखिर जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?
**STAR CRIME NEWS | कानपुर**
