कानपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर कानपुर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के विभिन्न छठ पूजा घाटों को नगर निगम की ओर से साफ-सफाई और सजावट के साथ तैयार कराया गया है। नहरों में साफ पानी भी छोड़ा गया है।
नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने रात में घाटों का निरीक्षण कर सफाई, सिल्ट हटाने, लाइटिंग और रंगाई-पुताई के कार्यों का जायजा लिया। घाटों पर सफाई कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है।
शनिवार को छठ महापर्व के दूसरे दिन व्रती महिलाएं खरना का प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत करेंगी। रविवार 15 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि सोमवार 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण होगा।
STAR CRIME NEWS | कानपुर
