चचेंडी गांव में धान की क्रॉप कटिंग के दौरान बंपर पैदावार सामने आई। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने मौके पर पहुंचकर फसल कटाई का निरीक्षण किया।
किसान रामहेत के खेत में 43.3 वर्गमीटर क्षेत्रफल में धान की कटाई कराई गई। तौल में 25.500 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ। इसके आधार पर करीब 50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादकता आंकी गई।
डीएम ने अधिकारियों को क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया पारदर्शी रखने और सटीक आंकड़े जुटाने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार सहित राजस्व एवं सांख्यिकी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
STAR CRIME NEWS | कानपुर देहात


