कानपुर। शहर के मोतीझील में दूसरी बार भव्य डॉग शो का आयोजन किया गया। इस आयोजन में देश के करीब 20 राज्यों से डॉग प्रेमियों और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली और पंजाब समेत कई राज्यों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपने शानदार डॉग्स का प्रदर्शन किया।
डॉग शो में जर्मन शेफर्ड समेत कई आकर्षक ब्रीड्स के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। 1 किलो से लेकर 20 किलो तक के डॉग्स ने अपनी प्रतिभा और विशेषताओं से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं, स्थानीय स्तर पर करीब 250 एंट्री दर्ज की गईं।
आयोजन के दौरान पशुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क एंटी रेबीज वैक्सीनेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। साथ ही नगर निगम की ओर से अनिवार्य डॉग रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी की गई।
डॉग शो में बड़ी संख्या में पहुंचे पशु प्रेमियों ने आयोजन का आनंद लिया।


