गोविंद नगर विधानसभा में छठ पूजा घाट पर फैला कूड़ा-कचरा, जिम्मेदार विभागों की कार्यशैली पर उठे सवाल।
✍️ कानपुर। छठ महापर्व को लेकर जहां श्रद्धालु तैयारियों में जुटे हैं, वहीं गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के सीटीआई नहर स्थित छठ पूजा घाट की तस्वीरें चिंता बढ़ाने वाली हैं। घाट पर पानी में जगह-जगह प्लास्टिक, पॉलिथीन, कूड़ा-कचरा और अन्य गंदगी तैरती दिखाई दे रही है।
छठ महापर्व पर इसी घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचते हैं। ऐसे में घाट की मौजूदा स्थिति ने साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विधायक सुरेंद्र मैथानी से जनता की मांग
गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की मांग है कि छठ पूजा से पहले सीटीआई नहर घाट की युद्धस्तर पर सफाई कराई जाए। नहर से कूड़ा हटवाने के साथ पानी की स्वच्छता, घाट की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
सबसे बड़ा सवाल:
- छठ पूजा से पहले घाट की सफाई कब होगी?
- नहर में फैली गंदगी को कौन हटवाएगा?
- क्या जिम्मेदार अधिकारी समय रहते व्यवस्था दुरुस्त कराएंगे?
आस्था के इस महापर्व पर श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित घाट मिलना चाहिए। अब देखना यह है कि जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग इस समस्या पर कितनी जल्दी संज्ञान लेते हैं।
📢 जनता की मांग है—छठ पूजा से पहले सीटीआई नहर घाट की सफाई सुनिश्चित कराई जाए।
STAR CRIME NEWS जनता की आवाज, जनहित की खबर।
