कानपुर। कमिश्नरेट कानपुर नगर में थानों की कार्यशैली और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। शासन की ओर से आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित होने वाले थाना दिवस में लोगों की कम होती भागीदारी चिंता का विषय बन गई है।
जानकारी के मुताबिक, बीते शनिवार को कानपुर के सभी 52 थानों में आयोजित थाना दिवस के दौरान कुल मिलाकर महज 46 शिकायतें ही पहुंचीं। यह आंकड़ा पुलिस और जनता के बीच संवाद तथा शिकायत निस्तारण व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े करता है।
थाना दिवस का उद्देश्य पीड़ितों की समस्याएं सुनना और उनका समयबद्ध समाधान करना है, लेकिन यदि फरियादी थानों तक पहुंचने से कतरा रहे हैं तो इसकी वजह जानना भी जरूरी है।
सबसे बड़ा सवाल: क्या लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान की उम्मीद नहीं रही, या फिर थानों की कार्यशैली से जनता का भरोसा कमजोर हो रहा है?
अब देखना होगा कि पुलिस अधिकारी इस स्थिति की समीक्षा कर जनता का विश्वास बहाल करने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
STAR CRIME NEWS | कानपुर नगर
