कानपुर। नगर निगम में महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त के बीच विवाद गहराता नजर आ रहा है। नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब दो वकीलों की मौजूदगी से नाराज नगर आयुक्त बैठक छोड़कर बाहर निकल गए।
बताया जा रहा है कि नगर आयुक्त बैठक में महज दो मिनट ही रुके और इसके बाद वहां से चले गए। उनके बाहर निकलते ही कार्यकारिणी सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए।
वहीं, महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि नगर आयुक्त न तो उनके पत्रों का जवाब देते हैं और न ही कार्यकारिणी में पारित प्रस्तावों पर आवश्यक कार्रवाई करते हैं।
नगर निगम में बढ़ती तल्खी से सवाल खड़े
इस घटनाक्रम के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच समन्वय को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि इस विवाद पर प्रशासन की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है और लंबित प्रस्तावों पर कब तक कार्रवाई होती है।
STAR CRIME NEWS CHANNEL
खबर वही, जो सच दिखाए।
