कानपुर। कमिश्नरेट कानपुर नगर में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रावतपुर थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 386/2026 में वांछित आरोपी जुगनू मंसूरी उर्फ मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी को रेलवे 11 नंबर क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी एवं एसीपी कल्याणपुर के निर्देशन में थाना प्रभारी कमलेश राय के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
वांछित आरोपियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी
रावतपुर पुलिस की इस कार्रवाई को लंबित मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
STAR CRIME NEWS CHANNEL खबर वही, जो सच दिखाए।
