कानपुर। शहर में मोबाइल छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रायपुरवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, रायपुरवा थाना क्षेत्र के कोपरगंज चौराहे के पास एक राहगीर का मोबाइल छीनने की घटना हुई थी। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तुषार रक्शेल उर्फ तुषार भारतीय (22 वर्ष) और रिषभ रावत उर्फ रिशु (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन वीवो और एक रेडमी समेत कुल चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
STAR CRIME NEWS CHANNEL
खबर वही, जो सच दिखाए।
