कानपुर। शहर में व्यापारी गुटों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक व्यापारियों के बीच बातचीत के दौरान सख्त तेवर दिखाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में विधायक कथित तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं कि अगर किसी ने गाली-गलौज की तो उसके मुंह में जूता घुसेड़ देंगे। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और व्यापारिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि विधायक दोनों व्यापारी गुटों के बीच विवाद को शांत कराने और मामले का समाधान कराने पहुंचे थे। इसी दौरान बातचीत के बीच उनका गुस्सा सामने आया।
फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, वीडियो की पूरी पृष्ठभूमि और घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
STAR CRIME NEWS खबर वही, जो रखे तथ्यों पर नजर।
