Oplus_16908288
कानपुर। स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में हृदय रोग संस्थान के गेट के सामने मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। DCM की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति और उनकी दो वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मासूम बच्ची की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, बाइक संख्या UP 16 FC 7856 पर दंपति अपनी बच्ची के साथ जा रहे थे। इसी दौरान DCM की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घायल दंपति को उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस ने DCM चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
STAR CRIME NEWS खबर वही, जो जनता तक पहुंचे।
