लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हुई मतगणना में अब तक 6 सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं। घोषित नतीजों में भाजपा ने 4 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि समाजवादी पार्टी ने 2 सीटों पर अपना परचम लहराया है।
भाजपा के खाते में आईं 4 सीटें
- मेरठ स्नातक सीट
- मेरठ शिक्षक सीट
- लखनऊ शिक्षक सीट
- बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट
सपा ने 2 सीटों पर मारी बाजी
- वाराणसी शिक्षक सीट
- आगरा शिक्षक सीट
छह सीटों के नतीजों में भाजपा को बढ़त मिली है, वहीं वाराणसी और आगरा शिक्षक सीट पर समाजवादी पार्टी की जीत को पार्टी की वापसी के तौर पर देखा जा रहा है। बाकी सीटों के नतीजों पर भी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं।
