कानपुर। छठ महापर्व के अवसर पर सीटीआई नहर घाट पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ छठी मैया और भगवान सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की। घाट पर फल, नारियल, गन्ना और पूजन सामग्री से सजे सूप के साथ श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा की।
सीटीआई नहर पर छठ पूजा सेवा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पूजा की व्यवस्थाएं की गईं। समिति के पदाधिकारियों ने घाट पर पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया।
घाट पर छठी मैया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
छठी मैया सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।
जय छठी मैया! जय सूर्यदेव!
STAR CRIME NEWS | कानपुर नगर

