कानपुर। कानपुर के मुंशीपुरवा में आयोजित रावण मेले में मोबाइल चोरी के शक को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर लात-घूंसे चलने लगे। मारपीट के दौरान बेल्ट से हमला किए जाने की भी बात सामने आई है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भीड़ के बीच कुछ युवक आपस में धक्का-मुक्की और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मेले में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर मेले में सुरक्षा के इंतजाम कहां थे और विवाद के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार लोग कहां मौजूद थे?
अब देखना होगा कि पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित लोगों की पहचान करती है और मामले में क्या कार्रवाई करती है।
STAR CRIME NEWS
खबर वही, जो सच दिखाए।
