थाना प्रभारी अमान सिंह ने स्वयं रक्तदान कर पुलिसकर्मियों को किया प्रेरित, जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का दिया संदेश।
कानपुर। पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर कार्रवाई करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की मदद करना भी पुलिस का अहम दायित्व है। इसी मानवीय भावना का परिचय देते हुए रेलबाजार थाना परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस सराहनीय पहल में थाना प्रभारी अमान सिंह ने स्वयं रक्तदान कर अपनी टीम के पुलिसकर्मियों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उनके नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी और मानव सेवा का संदेश दिया।
थाना प्रभारी अमान सिंह की इस पहल ने यह साबित किया कि खाकी केवल सुरक्षा और अनुशासन का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता की पहचान भी है।
रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद मरीज के लिए रक्त की एक यूनिट जीवनदान साबित हो सकती है। रेलबाजार पुलिस की यह पहल समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने वाली है।
मानवता की सेवा में आगे आई खाकी को सलाम!
जय हिंद! 🇮🇳
STAR CRIME NEWS | कानपुर नगर
