कानपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, कमिश्नरेट कानपुर नगर श्री एस.एम. कासिम आबिदी ने अपने कार्यालय में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के दौरान पुलिसकर्मियों ने जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
सभी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा में अपना योगदान देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को भी याद किया गया।
STAR CRIME NEWS | कानपुर नगर

