कानपुर। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को अधिवर्षता एवं ऐच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले 10 अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/महिला अपराध श्रीमती स्नेहा तिवारी, आरआई प्रथम निरीक्षक श्री राकेश शर्मा एवं आरआई द्वितीय निरीक्षक श्री संतोष कुमार राघव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले सभी 10 अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस विभाग में उनके लंबे, समर्पित एवं सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कमिश्नरेट कानपुर नगर परिवार की ओर से सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही उनके स्वस्थ, सुखमय, उज्ज्वल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
STAR CRIME NEWS | कानपुर नगर


