कानपुर। शहर में एक दरोगा का लोगों के साथ अभद्रता करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दरोगा एक महिला और अन्य लोगों से बीच सड़क पर बहस और बदसलूकी करता दिखाई दे रहा है।
आरोप है कि दरोगा शराब के नशे में था और उसने लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में मामला चर्चा का विषय बन गया है।
मामले में एसीपी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित उपनिरीक्षक लखनऊ में डायल-112 में तैनात है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित दरोगा के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।
STAR CRIME NEWS खबर वही, जो सच हो।
