कानपुर। शहर के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के नाम पर कथित रूप से सट्टा खिलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए काजल उर्फ रानी नाम की महिला को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, महिला कथित तौर पर शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव पर लोगों से सट्टा लगवाती थी। मौके से पुलिस ने छह पर्चियां और 7,190 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस कथित सट्टेबाजी के खेल में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।
STAR CRIME NEWS
