कानपुर। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल घंटाघर चौराहे पर सड़क की बदहाल स्थिति राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। चौराहे के बीचों-बीच बने बड़े-बड़े गड्ढे कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, गड्ढों के चलते दोपहिया वाहन चालक और ऑटो सवारियां असंतुलित होने के खतरे का सामना कर रहे हैं। वहीं बस, ट्रक और अन्य वाहन चालकों को भी गड्ढों से बचने के लिए अचानक दिशा बदलनी पड़ती है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।
सबसे गंभीर सवाल यह है कि प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही वाले घंटाघर चौराहे की सड़क की मरम्मत अब तक क्यों नहीं कराई गई? क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
स्थानीय पार्षद शिवम दीक्षित से भी इस समस्या पर तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित विभाग के माध्यम से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की जा रही है।
जनहित में मांग: प्रशासन और नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी तत्काल सड़क का निरीक्षण कराकर गड्ढों की मरम्मत कराएं, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।
बड़ा सवाल: आखिर जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?
📍 स्थान: घंटाघर चौराहा, कानपुर नगर
STAR CRIME NEWS | जनहित की खबर, जनता की आवाज।
