कानपुर नगर। कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना नरवल के नवीन भवन निर्माण के लिए बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान नए भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना, पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रीमती शिवा सिंह, एसडीएम नरवल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
भूमि पूजन के दौरान अतिथियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। नवीन थाना भवन बनने से पुलिसकर्मियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही क्षेत्रीय नागरिकों को पुलिस से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराने में भी सुविधा होगी।
इस पहल को नरवल क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
STAR CRIME NEWS
खबर वही, जो सच दिखाए।
