कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास-3 चौकी केसा के पास दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के एयरबैग खुल गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना में दोनों कारों को काफी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि एक कार शोरूम पहुंचने से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति का जायजा लिया।
STAR CRIME NEWS
खबर वही, जो सच दिखाए।
