जाजमऊ, नवाबगंज और अनवरगंज समेत कई थानों में नई तैनाती, पुलिस आयुक्त ने जारी किया आदेश।
कानपुर नगर। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से 27 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत छह निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी:
1. प्रशांत कुमार मिश्रा – प्रभारी महिला अपराध एवं एंटी भू-माफिया सेल, नारकोटिक्स सेल और सम्मन सेल से प्रभारी निरीक्षक थाना जाजमऊ बनाए गए।
2. चन्द्रशेखर सिंह – अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक थाना जूही से प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबगंज बनाए गए।
3. संजय कुमार पाण्डेय – प्रभारी निरीक्षक थाना जाजमऊ से प्रभारी महिला अपराध के साथ एंटी भू-माफिया सेल, नारकोटिक्स सेल एवं सम्मन सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई।
4. राजेश कुमार सिंह – प्रभारी निरीक्षक थाना अनवरगंज से रिजर्व पुलिस लाइन भेजे गए।
5. राजकेसर यादव – प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबगंज से रिजर्व पुलिस लाइन भेजे गए।
6. उपनिरीक्षक कुंवर अंशुमान सिंह – पीआरओ (पुलिस आयुक्त) से थाना अध्यक्ष अनवरगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई।
तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश
पुलिस आयुक्त कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपनी नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने और अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इस फेरबदल के बाद जाजमऊ, नवाबगंज और अनवरगंज थानों की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी।
STAR CRIME NEWS CHANNEL
खबर वही, जो हो तथ्यों के साथ!
