कानपुर नगर। दीपावली के पावन पर्व को हर्षोल्लास और खुशियों के साथ मनाने के साथ-साथ सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। आतिशबाजी और दीप प्रज्ज्वलन के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
लोगों से अपील की गई है कि पटाखे जलाते समय बच्चों का विशेष ध्यान रखें। ज्वलनशील पदार्थों से दूर रहकर आतिशबाजी करें और दीपक जलाते समय भी सावधानी बरतें।
साथ ही दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी अपना योगदान दें।
संदेश साफ है—खुशियां बांटें, सावधानी अपनाएं और सुरक्षित दीपावली मनाएं।
स्टार क्राइम न्यूज़
