कानपुर। मोतीझील स्थित कारगिल पार्क में महापौर प्रमिला पाण्डेय की अध्यक्षता में दीपोत्सव के अवसर पर ‘एक दीपक शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के वीर शहीदों को दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय की मौजूदगी में कान्हा गौशाला के गोबर से निर्मित 11 हजार गौ-मय दीपों से पूरे कारगिल पार्क को रोशन किया गया। दीपों की जगमगाहट से पार्क का नजारा आकर्षक दिखाई दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर प्रमिला पाण्डेय ने गौ-पूजन कर किया। इस अवसर पर 150 गौ-सेवकों को टी-शर्ट एवं मिठाई वितरित की गई। साथ ही पशु प्रेमियों और गोबर से विभिन्न उत्पाद तैयार करने वाली महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
वहीं, शीत ऋतु को देखते हुए निराश्रित श्वानों की सुविधा के लिए डॉग मैट्स का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम में विधायक नीलिमा कटियार सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, गौ-सेवक, पशु प्रेमी और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।
11 हजार दीपों के माध्यम से शहीदों को नमन करने के साथ ही गौ-संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और पशु सेवा का संदेश भी दिया गया।
✍️ STAR CRIME NEWS CHANNEL
खबर वही, जो सच के साथ!




