कानपुर। कमिश्नरेट कानपुर नगर के पूर्वी जोन में अपराधियों और न्यायालय से वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में रेलबाजार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त संतोष कुमार सरोज उर्फ यशवंत उर्फ यशवंत लंगड़ा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त के खिलाफ रेलबाजार थाने में जुआ अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने 31 अक्टूबर 2026 को उसे गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी अमान सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी नीरज पाठक एवं योगेश कुमार शामिल रहे।
आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
रेल बाजार पुलिस का कहना है कि अपराधियों और न्यायालय से वांछित वारंटियों के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।
STAR CRIME NEWS | कानपुर नगर
