कानपुर। हरबंशमोहाल थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में होटल कारोबारी के बेटे की जान चली गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय रोहन शर्मा के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, रोहन घर की तीसरी मंजिल पर बने छज्जे पर खड़े होकर ब्रश कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 40 फीट नीचे सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल रोहन को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि रोहन की इसी साल फरवरी में शादी हुई थी। उनकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। घर में खुशियों की जगह मातम पसरा हुआ है।
हरबंशमोहाल थाना पुलिस के अनुसार, परिजनों ने छज्जे से गिरने की बात बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक छोटी सी लापरवाही और परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
📍 कानपुर | STAR CRIME NEWS
