कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानपुर दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिठूर स्थित नानाराव पार्क में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से बिठूर स्टेडियम पहुंचेंगे। इसके बाद वह महर्षि वाल्मीकि आश्रम में पूजन-अर्चन करेंगे और रामायण पाठ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री 411 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर सकते हैं। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कार्यक्रम स्थल सहित आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।
महर्षि वाल्मीकि जयंती के इस विशेष अवसर पर कानपुर को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद है।
📍 स्थान: बिठूर, कानपुर नगर
✍️ हिमांशु गुप्ता | STAR CRIME NEWS CHANNEL

