कानपुर। कानपुर के उस्मानपुर क्षेत्र में स्कॉर्पियो और ऑटो की टक्कर के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना में अजय ठाकुर समेत तीन लोग घायल हो गए, जबकि आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की।
जानकारी के मुताबिक, विवाद के पीछे वर्चस्व को लेकर रंजिश की बात सामने आ रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
घटना की सूचना पर हनुमंत विहार थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच और दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
📍 स्थान: उस्मानपुर, थाना हनुमंत विहार, कानपुर नगर।
STAR CRIME NEWS CHANNEL

